जिला प्रशासन के प्रयासों से शहर से लेकर दुर्गम त्यूनी तक सुदृढ़ हो रहे स्वास्थ्य संस्थान
जिला चिकित्सालय, उप जिला चिकित्सालय मसूरी व ऋषिकेश सहित विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों में 34 कार्मिकों की तैनाती
देहरादून, 29 मार्च 2026। जनपद देहरादून में आमजन को सुलभ, सस्ती एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने हेतु मा0 मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में जिलाधिकारी सविन बंसल द्वारा निरंतर प्रभावी प्रयास किए जा रहे हैं।
इसी क्रम में जिला प्रशासन द्वारा जिले के विभिन्न सरकारी चिकित्सालयों—जिला चिकित्सालय, उप जिला चिकित्सालय मसूरी एवं ऋषिकेश, मॉडल टीकाकरण केंद्र, एसएनसीयू, शव विच्छेदन गृह, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र त्यूनी तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चकराता—में 34 आउटसोर्स कार्मिकों की तैनाती की गई है।
विभिन्न पदों पर तैनातीइन कार्मिकों में लैब टेक्नीशियन, कक्ष सेविका, वाहन चालक, पर्यावरण मित्र, डाटा एंट्री ऑपरेटर एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी शामिल हैं, जिससे अस्पतालों में मैनपावर की कमी दूर हो सके और मरीजों को बेहतर सेवाएं मिल सकें।
निरीक्षण के बाद लिया गया निर्णय
जिलाधिकारी द्वारा शहर से लेकर दूरस्थ क्षेत्रों तक किए गए स्थलीय निरीक्षण में कई स्वास्थ्य संस्थानों में स्टाफ की कमी पाई गई थी। इसके बाद जिला प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए जिला योजना से बजट स्वीकृत कर आउटसोर्स माध्यम से कार्मिकों की तैनाती सुनिश्चित की।
क्षेत्रवार तैनाती का विवरण
जिला चिकित्सालय (मॉडल टीकाकरण केंद्र सहित) – 7 कार्मिक
उप जिला चिकित्सालय ऋषिकेश – 13 कार्मिक
उप जिला चिकित्सालय मसूरी – 7 कार्मिक
एसएनसीयू कोरोनेशन – 2 वाहन
चालकशव विच्छेदन गृह – 1 कार्मिक
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र त्यूनी – 2 कार्मिक
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चकराता – 2 कार्मिक
स्वास्थ्य सेवाओं को और मिलेगा विस्तार
जिला प्रशासन द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए भी व्यापक कार्ययोजना तैयार की गई है। साथ ही, उपनल, पीआरडी एवं अन्य माध्यमों से कार्यरत कार्मिकों के सेवाविस्तार को मार्च 2027 तक स्वीकृति प्रदान कर दी गई है।डीएम के निर्देशजिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सभी चिकित्सालयों में उपलब्ध संसाधनों का समुचित उपयोग सुनिश्चित किया जाए तथा आमजन को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
