अखोडी से मुनि की रेती तक पहुँची ‘मूल निवास लागू करो–उत्तराखंड बचाओ’ रैली

खबर शेयर करें -

टिहरी गढ़वाल। उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) द्वारा आयोजित “मूल निवास लागू करो–उत्तराखंड बचाओ” रैली आज टिहरी जनपद के स्वर्गीय इंद्रमणि बडोनी जी के गांव अखोडी से प्रारंभ होकर संपूर्ण जनपद का भ्रमण करते हुए मुनि की रेती स्थित 14 बीघा नए पुल पर पहुंची। रैली का नेतृत्व उक्रांद के टिहरी जनपद जिला अध्यक्ष डी. डी. पंत के माध्यम से किया गया।

रैली के मुनि की रेती पहुंचने पर कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों ने प्रतिभागियों का भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए वक्ता सुरेंद्र सिंह भंडारी ने कहा कि उत्तराखंड क्रांति दल राज्य की जनता के हक और अधिकारों के लिए लगातार संघर्ष कर रहा है और आगे भी करता रहेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि जनता के आशीर्वाद से वर्ष 2027 में उत्तराखंड में उत्तराखंड क्रांति दल की सरकार बनेगी।

सभा में वक्ताओं ने मूल निवास कानून को शीघ्र लागू करने की मांग दोहराते हुए कहा कि उत्तराखंड की अस्मिता, संसाधनों और युवाओं के भविष्य की रक्षा के लिए यह अत्यंत आवश्यक है।

रैली और स्वागत कार्यक्रम में केंद्रीय सलाहकार बड़े भाई वीर चंद, पूर्व विधायक प्रत्याशी सरदार सिंह पुंढीर, महेंद्र सिंह वर्मा, जी. रमोला, मुकेश पाठक, करण सिंह बर्तवाल, मदन सिंह राणा, कुंवर सिंह राणा, भजन नेगी, विमला बहुगुणा, अनीता कोटियाल, वंदना राणा और सुनीता चौहान सहित बड़ी संख्या में उक्रांद कार्यकर्ता व समर्थक उपस्थित रहे।

Ad