सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से महासंघ ने की भेंट, कर्मचारियों ने आभार जताया

खबर शेयर करें -

देहरादून: उत्तराखंड में उपनल कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार ने उपनल कर्मचारियों के लिए समान कार्य समान वेतन का आदेश जारी कर दिया है। इस निर्णय से दस वर्ष की सेवा पूरी कर चुके आठ हजार से अधिक कर्मचारियों को इसका लाभ मिलेगा।आज उपनल कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारियों ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से उनके कैंप कार्यालय में भेंट की। इस अवसर पर महासंघ ने 10 वर्ष की निरंतर सेवा पूरी करने वाले कर्मचारियों को समान कार्य समान वेतन का लाभ दिए जाने के शासनादेश के लिए मंत्री जोशी का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।

मंत्री गणेश जोशी ने इस अवसर पर सभी कर्मचारियों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह राज्य सरकार की कर्मचारियों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भी आभार व्यक्त किया और कहा कि सरकार कर्मचारी कल्याण के लिए लगातार प्रयासरत है।

मंत्री ने यह भी उल्लेख किया कि इस आदेश से उपनल कर्मचारियों की वित्तीय स्थिति में सुधार होगा और उनके मनोबल को बढ़ावा मिलेगा। इससे कर्मचारियों में नौकरी के प्रति उत्साह और कार्यक्षमता में वृद्धि होने की उम्मीद जताई जा रही है। उपनल कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारी भी इस निर्णय को इतिहासिक और कर्मचारियों के लिए लाभकारी कदम बताते हुए इसे सभी उपनल कर्मचारियों के लिए एक बड़ी उपलब्धि माना। उन्होंने कहा कि यह आदेश कर्मचारियों के लंबे समय से चले आ रहे अधिकारों की मान्यता है और इसके लागू होने से सेवा में समानता एवं न्याय सुनिश्चित होगा।

इस आदेश के अनुसार, 10 वर्ष की निरंतर सेवा पूरी कर चुके उपनल कर्मचारी अब अपने कार्य और जिम्मेदारियों के अनुसार समान वेतन प्राप्त करेंगे। इससे पहले उपनल कर्मचारियों के वेतन में समानता की मांग लंबे समय से उठाई जा रही थी। राज्य सरकार की यह पहल न केवल कर्मचारियों के हित में है बल्कि यह प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों के कामकाज में पारदर्शिता और संतुलन सुनिश्चित करने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Ad