काफी समय से फरार चल रहे थे, पुलिस ने दबिश देकर किया गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

ऋषिकेश: कोतवाली ऋषिकेश पुलिस ने फरार चल रहे दो वारंटियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दोनों अभियुक्त काफी समय से फरार चल रहे थे और पुलिस उनकी लगातार तलाश कर रही थी।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर जनपद में फरार, वारंटी और नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में कोतवाली ऋषिकेश पुलिस द्वारा विशेष टीमों का गठन कर क्षेत्र में लगातार चेकिंग और दबिश दी जा रही थी। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए वाद संख्या 683/21 धारा 500 भादवि व 67C आईटी एक्ट से संबंधित फरार अभियुक्त जगदम्बा कोठारी निवासी गंगानगर ऋषिकेश तथा आर्म्स एक्ट (25/4) से जुड़े फरार अभियुक्त दीपक को गिरफ्तार किया।गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों को मेडिकल परीक्षण के बाद न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार, अभियुक्तों के अन्य आपराधिक इतिहास की भी जानकारी जुटाई जा रही है।

Ad