युवा कांग्रेस महानगर अध्यक्ष बनने पर हिमांशु कश्यप का स्वागत, जयेंद्र रमोला ने दी शुभकामनाएं
ऋषिकेश/देहरादून, 8 अप्रैल 2026: युवा कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष पद पर नियुक्त होने के उपलक्ष्य में हिमांशु कश्यप का कांग्रेस नेता जयेंद्र रमोला ने अपने कार्यालय में माल्यार्पण कर एवं मिष्ठान खिलाकर स्वागत किया। इस दौरान उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं भी दी गईं।
कांग्रेस नेता जयेंद्र रमोला ने कहा कि युवा कांग्रेस संगठन की रीढ़ है और हिमांशु कश्यप जैसे ऊर्जावान, कर्मठ एवं जुझारू युवा के नेतृत्व में संगठन को नई मजबूती मिलेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि हिमांशु कश्यप अपने पद की गरिमा बनाए रखते हुए युवाओं की आवाज़ को बुलंद करेंगे और जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता से उठाएंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि आज प्रदेश और देश को ऐसे युवाओं की आवश्यकता है जो समाज के लिए समर्पित होकर कार्य करें और आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए संघर्षरत रहें।उन्होंने यह भी कहा कि युवा कांग्रेस युवाओं को एक सशक्त मंच प्रदान कर रही है, जिससे वे लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकते हैं।

वहीं, नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष हिमांशु कश्यप ने कांग्रेस नेता जयेंद्र रमोला का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, उसे वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा कि वे युवाओं को साथ लेकर संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का कार्य करेंगे तथा क्षेत्र की जनसमस्याओं के समाधान के लिए सदैव अग्रणी भूमिका निभाएंगे।
इस अवसर पर गौरव यादव, अमित जाटव, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष हिमांशु जाटव, उदित झा, मानव रावत, अश्मित यादव, मिंटू शर्मा, योगेश बर्थवाल, सूरज कुशवाह, विपिन नेगी, राहुल कुमार, अभिनव नेगी, आदित्य कुमार सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
