मिनी मसूरी में 96 लाख की लागत से बने नलकूप का लोकार्पण, पेयजल संकट से मिलेगी राहत
डोईवाला विधानसभा क्षेत्र के वार्ड नंबर 96 स्थित बद्रीपुर (मिनी मसूरी) में 96 लाख रुपये की लागत से निर्मित नलकूप का लोकार्पण डोईवाला विधायक बृज भूषण गैरोला ने किया।
आपको बता दे कि लंबे समय से क्षेत्र के लोगों को पेयजल की समस्या का सामना करना पड़ रहा था। नलकूप के लोकार्पण के साथ ही अब मिनी मसूरी क्षेत्र में सुचारू पेयजल आपूर्ति होने की उम्मीद है, जिससे स्थानीय लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

इस अवसर पर विधायक बृज भूषण गैरोला ने कहा कि प्रदेश सरकार हर घर तक स्वच्छ और पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि यह नलकूप क्षेत्र की वर्षों पुरानी पेयजल समस्या के समाधान की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
कार्यक्रम में पार्षद वीरेंद्र वालिया, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष रेखा बिंजोला, ई. सतीश चंद्र नौटियाल, हिमांशु नौटियाल, रोहित पंवार, भाजपा नेता आशीष कंडारी, मिनी मसूरी अध्यक्ष सुरेश सेमवाल, संरक्षक बलवंत सिंह बिष्ट, जयानंद मोहन लाल डोभाल, गोविंद सिंह राणा, विनोद उनियाल, डॉ. प्रमोद सिंह राणा सहित क्षेत्र के अनेक जनप्रतिनिधि और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने नलकूप निर्माण को क्षेत्र की वर्षों पुरानी पेयजल समस्या के समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया और उम्मीद जताई कि इससे स्थानीय लोगों को नियमित एवं पर्याप्त पेयजल उपलब्ध हो सकेगा।
