प्रदेश महासचिव बनने पर जयेंद्र रमोला का ऋषिकेश में भव्य स्वागत

खबर शेयर करें -

ऋषिकेश। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी में वरिष्ठ कांग्रेस नेता जयेंद्र रमोला के प्रदेश महासचिव नियुक्त होने पर ऋषिकेश युवा कांग्रेस ने उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। कार्यक्रम का आयोजन युवा कांग्रेस महानगर अध्यक्ष हिमांशु कश्यप के नेतृत्व में किया गया।

इस दौरान युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जयेंद्र रमोला का पुष्पगुच्छ एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया और नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि जयेंद्र रमोला का संगठन के प्रति समर्पण, संघर्षशील कार्यशैली और जनसेवा का अनुभव कांग्रेस पार्टी को और अधिक मजबूती प्रदान करेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि उनकी नियुक्ति से संगठन को नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी तथा प्रदेश में कांग्रेस और अधिक सशक्त होकर जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाएगी।

कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने जयेंद्र रमोला को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की और कहा कि वे पार्टी की विचारधारा एवं जनहित के मुद्दों को मजबूती से आगे बढ़ाने का कार्य करेंगे।

Ad