खबर शेयर करें -

ऋषिकेश : ऋषिकेश में NSUI Foundation के अवसर पर एक मैराथन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ कांग्रेस नेता जयेंद्र रमोला ने शिरकत कर युवाओं का उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर जयेंद्र रमोला ने कहा कि युवा शक्ति देश की सबसे बड़ी ताकत है और NSUI Foundation युवाओं को एक सशक्त मंच प्रदान कर रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों के माध्यम से युवाओं को संगठित कर उन्हें शिक्षा, रोजगार और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया जा सकता है। उन्होंने यह भी जोर दिया कि सकारात्मक सामाजिक बदलाव के लिए युवाओं की भागीदारी बेहद जरूरी है।

कार्यक्रम संयोजक एवं NSUI महानगर अध्यक्ष हिमांशु जाटव ने कहा कि NSUI Foundation आज युवाओं के लिए एक मजबूत प्लेटफॉर्म बनकर उभर रहा है। यहां युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने और अपनी आवाज बुलंद करने का अवसर मिलता है। उन्होंने बताया कि संगठन का मुख्य उद्देश्य युवाओं को शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और अधिकारों के प्रति जागरूक करना है, ताकि वे अपने भविष्य को संवारने के साथ-साथ समाज और देश के विकास में भी सक्रिय भूमिका निभा सकें।

हिमांशु जाटव ने आगे कहा कि NSUI Foundation लगातार युवाओं की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ उठाने और उनके समाधान के लिए प्रयासरत है, जिससे एक जागरूक और जिम्मेदार युवा नेतृत्व तैयार हो सके। मैराथन प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया और उत्साहपूर्वक दौड़ में हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के परिणामों में पुरुष वर्ग में रीत थापा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि निखिल रावत दूसरे और जातिन तीसरे स्थान पर रहे। वहीं महिला वर्ग में सिमरन ने पहला स्थान, स्नेह ने दूसरा और प्रिया ने तीसरा स्थान हासिल किया।

कार्यक्रम में कांग्रेस महानगर अध्यक्ष राकेश सिंह, व्यापार सभा अध्यक्ष ललित मोहन मिश्र, पूर्व मंडी अध्यक्ष राकेश अग्रवाल, खेल सचिव पुष्कर गौड़, छात्रसंघ उपाध्यक्ष आयुष तड़ियाल सहित मानव रावत, गौरव जोशी, रिहान बंदोलिया, अर्पित बंदोलिया, आनंद यादव, सचिन यादव, दीपा भारद्वाज, इशांत और सुजल थापा समेत कई लोग मौजूद रहे।

Ad