नवगठित भाजयुमो पदाधिकारियों ने डॉ. अग्रवाल से की भेंट
ऋषिकेश : भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ऋषिकेश मंडल के नवगठित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने को ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल से उनके कैंप कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
भेंट के दौरान डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने सभी नवगठित पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर एवं मिष्ठान खिलाकर स्वागत किया और उन्हें नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा संगठन की रीढ़ है और युवाओं की ऊर्जा, उत्साह एवं समर्पण से ही संगठन को नई दिशा और मजबूती मिलती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपेक्षा की कि वे पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ संगठनात्मक दायित्वों का निर्वहन करें।
डॉ. अग्रवाल ने हाल ही में पश्चिम बंगाल एवं असम में भारतीय जनता पार्टी को मिले प्रचंड जनसमर्थन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जनता के अटूट विश्वास का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि यह जीत विकास, सुशासन और राष्ट्रहित की नीतियों पर जनता की स्पष्ट मुहर है।
उन्होंने नवदायित्व प्राप्त पदाधिकारियों से आह्वान किया कि वे संगठन की विचारधारा और नीतियों को आत्मसात करते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचें और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं। साथ ही संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में कार्य करें।
इस अवसर पर ऋषिकेश मंडल अध्यक्ष मनोज ध्यानी, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष अनिरुद्ध शर्मा, उपाध्यक्ष विनायक कुमार, प्रतीक पाल, शिवम शाह, महामंत्री मोहित, हर्षपाल, सोशल मीडिया प्रभारी चंदन कुमार, कोषाध्यक्ष मयंक शर्मा, मीडिया संयोजक आहान चावला, कार्यकारिणी सदस्य आयुष ठाकुर, आयुष शर्मा, रितेश गुप्ता, रवि कुमार सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
