बेटे श्रेयांश के पहले जन्मदिन पर हिमांशी और राजेश ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश, मेहमानों को भेंट किए पौधे
डोईवाला/जौलीग्रांट।अथूर (जौलीग्रांट) स्थित एक बैंक्वेट हॉल में हिमांशी गुसाईं और राजेश गुसाईं ने अपने बेटे श्रेयांश गुसाईं का पहला जन्मदिन अनोखे अंदाज में मनाते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस खास अवसर पर उन्होंने पौधारोपण कर अभियान की शुरुआत की और कार्यक्रम में आए मेहमानों को रिटर्न गिफ्ट के रूप में पौधे भेंट किए।
हिमांशी गुसाईं ने बताया कि “एक पौधा – एक ज़िम्मेदारी” के संकल्प के साथ इस पौधारोपण अभियान की शुरुआत की गई है। उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य केवल पेड़ लगाना नहीं, बल्कि लोगों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना भी है। यदि हर व्यक्ति एक पौधा लगाए और उसकी नियमित देखभाल करे, तो हमारा शहर और देश हरा-भरा और स्वच्छ बन सकता है।
उन्होंने आगे बताया कि अपने बेटे के पहले जन्मदिन के अवसर पर उन्होंने यह प्रण लिया है कि परिवार में जब भी कोई खास अवसर आएगा, तब पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया जाएगा। इस पहल की उपस्थित लोगों ने भी सराहना की और इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।
जन्मदिन के अवसर पर आनंद सिंह भंडारी, अमर सिंह भंडारी, आकाश भंडारी, विकास राणा, हरीश गुसाईं, हिमांशु सरियाल, विजय लक्ष्मी श्रीयाल, अमली गुसाईं, कविता, सविता, कमलेश भंडारी, मीना भंडारी , नेहा, श्वेता आदि मौजूद रहे।
