हरिद्वार: भूपतवाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गर्भवती महिलाओं को मिलेगी विशेषज्ञ सेवाएं, स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की तैयारी

खबर शेयर करें -

हरिद्वार के भूपतवाला स्थित शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. दास अपनी सेवाएं दे रही हैं। यहां गर्भवती महिलाओं की जांच, देखभाल और आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध कराया जा रहा है।

केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. पवन ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्र में जल्द ही अधिकतर आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी और सेवाओं का विस्तार किया जाएगा। डॉ. दास के केंद्र से जुड़ने से क्षेत्र के लोगों में खुशी है। खासतौर पर गर्भवती महिलाओं को विशेषज्ञ चिकित्सकीय सेवाओं का लाभ स्थानीय स्तर पर मिल सकेगा।

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार से क्षेत्रवासियों को बेहतर और सुलभ चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

Ad