दो लाख की स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार, हरिद्वार से खरीदकर रायवाला में बेचने की थी तैयारी

खबर शेयर करें -

रायवाला। नशा तस्करी के खिलाफ अभियान चलाते हुए कोतवाली पुलिस ने लगभग 2 लाख रुपए की स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर रायवाला कोतवाली पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ अभियान चलाते हुए चेकिंग के दौरान मोतीचूर फ्लाईओवर के पास से संदिग्ध दिखाई देने पर एक युवक को रोक कर उसकी तलाशी ली। जिसके पास से पुलिस ने 6.66 ग्राम स्मैक बरामद की।

पकड़े गए युवक की पहचान हरिपुर कला निवासी सन्तोष शर्मा के रूप में हुई है। कोतवाली प्रभारी उप निरीक्षक संजय रावत ने बताया कि पकड़ी गई इसमें की कीमत लगभग 2 लाख रुपए से अधिक है।

एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करने के बाद युवक को न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया गया है। पूछताछ के दौरान आरोपित युवक ने बताया कि वह ऑटो चालक है उसने यह स्मैक हरिद्वार के पावन धाम के पास से खरीदी थी जिसे वह महंगे दामों पर बेचकर मुनाफा कमाना चाहता था।

Ad