हरिपुर कलां में विकास कार्यों की समीक्षा, सड़कों को जल्द ठीक करने के निर्देश
ऋषिकेश के हरिपुर कलां क्षेत्र में सीवर लाइन निर्माण कार्य का निरीक्षण करने पहुंचे विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने कार्य की गुणवत्ता और प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
निरीक्षण के दौरान सीवर लाइन निर्माण से क्षतिग्रस्त हुई सड़कों को लेकर विधायक ने कड़ी नाराज़गी जताई। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि सभी टूटी सड़कों को जल्द से जल्द दुरुस्त किया जाए। साथ ही गली चौड़ीकरण, कच्ची सड़कों को पक्का करने और गड्ढों को भरने के निर्देश भी दिए गए।
विधायक ने कहा कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को आम जनता और जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय बनाकर काम करने के निर्देश दिए, ताकि योजनाओं का लाभ सीधे लोगों तक पहुंचे और क्षेत्र में सुचारु विकास सुनिश्चित हो सके।
इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य दिव्या बेलवाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य गीतिका शर्मा, पूजा ग्वाड़ी, लक्ष्मी जुगलान, पंचायत सदस्य प्रीति, मोनिका, पूर्व ग्राम प्रधान सत्येंद्र धमंदा, राजेंद्र नेगी, राजेश भारद्वाज, परियोजना निदेशक मीनाक्षी मित्तल, लोक निर्माण विभाग के ए.ई. राजेश चौहान, जे.ई. संजय सेमवाल सहित कई अधिकारी और क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
