दिल्ली दौरे पर ऋषिकेश महापौर शम्भू पासवान
नई दिल्ली/ऋषिकेश : ऋषिकेश के महापौर शम्भू पासवान इन दिनों राजधानी दिल्ली के दौरे पर हैं। अपने इस दौरे के दौरान उन्होंने भारत सरकार के खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान और दिल्ली के लोकप्रिय सांसद एवं भोजपुरी गायक-अभिनेता मनोज तिवारी से शिष्टाचार भेंट की। महापौर शम्भू पासवान ने मुलाकात की जानकारी साझा करते हुए बताया कि दिल्ली स्थित आवास पर हुई इस आत्मीय मुलाकात के दौरान विभिन्न समसामयिक विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि दोनों वरिष्ठ नेताओं से उन्हें महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्राप्त हुआ, जो उनके जनहित कार्यों में सहायक सिद्ध होगा।
उन्होंने कहा, आज दिल्ली स्थित आवास पर भारत सरकार के खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री आदरणीय चिराग पासवान जी एवं दिल्ली के लोकप्रिय सांसद आदरणीय मनोज तिवारी जी से शिष्टाचार भेंट की। इस आत्मीय मुलाकात के दौरान विभिन्न समसामयिक विषयों पर सार्थक चर्चा हुई तथा उनका मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। उनका स्नेह एवं आशीर्वाद सदैव प्रेरणा प्रदान करता है।
महापौर पासवान ने बताया कि इस प्रकार की मुलाकातों से केंद्र और स्थानीय स्तर पर बेहतर समन्वय स्थापित होता है, जिससे विकास कार्यों को गति मिलती है। उन्होंने आशा जताई कि भविष्य में भी ऐसे संवाद से ऋषिकेश क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिलेगी।
