यूपीपीएससी पीसीएस 2024: अंशिका ने तहसीलदार में तीसरा स्थान पाया
उत्तर प्रदेश : यूपीपीएससी पीसीएस-2024 परीक्षा के परिणाम ने रामपुर और संभल जनपद में खुशी की लहर दौड़ा दी है। रामपुर की अंशिका ने अपने दूसरे प्रयास में शानदार प्रदर्शन करते हुए तहसीलदार पद पर तीसरा स्थान हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि ने न सिर्फ उनके परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। अंशिका की सफलता उनके कठिन परिश्रम, अनुशासन और मजबूत संकल्प का परिणाम मानी जा रही है।
वहीं संभल की स्वाति ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) के पद पर चयन प्राप्त किया है। स्वाति की इस सफलता से उनके परिजनों में गर्व और उत्साह का माहौल है। उन्होंने अपनी उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया है।
इसके अलावा राहुल कुमार सैनी और नेहा सागर ने भी पीसीएस-2024 परीक्षा में सफलता हासिल करते हुए नायब तहसीलदार के पद पर चयन प्राप्त किया है। इन दोनों अभ्यर्थियों की सफलता से उनके परिवारों में जश्न का माहौल है और क्षेत्र में खुशी की लहर देखी जा रही है।
सभी चयनित अभ्यर्थियों ने अपनी सफलता के पीछे निरंतर मेहनत, सही रणनीति और सकारात्मक सोच को अहम बताया है। उनकी इस उपलब्धि से अन्य युवाओं को भी प्रेरणा मिलेगी, जो प्रशासनिक सेवाओं में जाने का सपना देख रहे हैं।
