पूर्णानंद घाट पर गूंजा वंदे मातरम्, माँ गंगा स्वच्छता का लिया संकल्प

खबर शेयर करें -

ऋषिकेश। आज दिनांक 01 जून 2026 को गंगा आरती स्थल पूर्णानंद घाट, जानकी सेतु घाट ऋषिकेश में अखण्ड हिन्द फौज द्वारा युगपुरुष Vinayak Damodar Savarkar की जयंती के अवसर पर “अखण्ड भारत और वीर सावरकर” विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में Gautam Khattar तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में Dr. Shailesh Kumar उपस्थित रहे। वहीं Hariom Sharma की भी विशेष उपस्थिति रही।

कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा शिवलिंग पूजन-अर्चन से हुई। इसके पश्चात राष्ट्रगान, स्वागत, उद्बोधन, प्रातःकालीन माँ गंगा आरती एवं वंदे मातरम् गान का आयोजन किया गया।

मुख्य अतिथि गौतम खट्टर ने वीर सावरकर के जीवन, राष्ट्रवाद और अखण्ड भारत के विषय पर ओजस्वी वक्तव्य दिया। वहीं हरिओम शर्मा ज्ञानी ने माँ गंगा की स्वच्छता और संरक्षण हेतु संकल्प दिलाया।

इस अवसर पर हिमांशु जी, सीनू जी, अनमोल , अनूप , सुनीता , नंदनी जी सहित करीब 180 कैडेट्स मौजूद रहे।

Ad