तेज रफ्तार डंपर ने ली युवक की जान
हल्द्वानी : हल्द्वानी में रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की जान चली गई। घटना रामपुर रोड स्थित देवलचौड़ चौराहे की है, जहां तेज रफ्तार से आ रहे एक डंपर ने युवक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक सड़क पार कर रहा था तभी अचानक तेज गति से आए डंपर ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर लगते ही युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा और कुछ ही पलों में उसने दम तोड़ दिया।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने डंपर को अपने कब्जे में ले लिया है और चालक की तलाश शुरू कर दी गई है।
इस हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। स्थानीय लोगों ने तेज रफ्तार वाहनों पर लगाम लगाने और चौराहे पर ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।
