UKSSSC परीक्षा की तैयारियों का ADM ने लिया जायजा, परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण
टिहरी गढ़वाल, 13 जून। उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की रविवार को आयोजित होने वाली स्नातक स्तरीय लिखित परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। इसी क्रम में अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र सिंह नेगी ने शनिवार को जिला मुख्यालय स्थित विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी ने प्रताप इंटर कॉलेज, बालिका राजकीय इंटर कॉलेज समेत अन्य परीक्षा केंद्रों में सुरक्षा, निगरानी व्यवस्था, बैठने की व्यवस्था, स्वच्छता और अन्य आवश्यक सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए कि परीक्षा के दौरान पूरी सतर्कता बरती जाए तथा आयोग की गाइडलाइन के अनुसार परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी वातावरण में संपन्न कराया जाएअपर
जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा से जुड़े सभी अधिकारी और कर्मचारी अपनी जिम्मेदारियों का गंभीरता से निर्वहन करें ताकि अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और परीक्षा सुचारू रूप से संपन्न हो सकेइस
दौरान उन्होंने बौराड़ी स्थित जिला अस्पताल का भी निरीक्षण किया तथा स्वास्थ्य सेवाओं और व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।निरीक्षण के समय एसडीएम टिहरी कमलेश मेहता सहित संबंधित परीक्षा केंद्र व्यवस्थापक मौजूद रहे।
