नौगांव में “प्रशासन गांव की ओर” शिविर, जनसमस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों ने सुनी लोगों की बात

खबर शेयर करें -

यमकेश्वर विकासखंड की ग्राम सभा नौगांव में “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” कार्यक्रम के अंतर्गत “प्रशासन गांव की ओर अभियान” के तहत विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के लोगों ने अपनी विभिन्न समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं।इस दौरान संबंधित विभागों के अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया, जबकि अन्य समस्याओं के जल्द समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया गया। इस पहल से ग्रामीणों को अपनी समस्याएं सीधे प्रशासन के सामने रखने का अवसर मिला।

कार्यक्रम में ग्राम प्रधान नौगांव विकास सिंह, उप जिलाधिकारी चतर सिंह चौहान, जिला पंचायत सदस्य बचन सिंह बिष्ट, पूर्व जिला पंचायत सदस्य विनोद डबराल, ग्राम प्रधान पम्बा रतन सिंह तथा ग्राम प्रधान टोला राजेश सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम के माध्यम से प्रशासन और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित हुआ, जिसे ग्रामीणों ने सराहनीय पहल बताया।

Ad