उत्तराखंड कांग्रेस सह-प्रभारी सुरेन्द्र शर्मा व मनोज यादव का देहरादून आगमन
देहरादून: उत्तराखंड कांग्रेस के सह-प्रभारी सुरेन्द्र शर्मा एवं मनोज यादव के देहरादून आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। दोनों वरिष्ठ नेता सायं 7:30 बजे इंडिगो विमान से जौलीग्रांट स्थित देहरादून एयरपोर्ट पहुंचे, जहां परवादून जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य एवं गर्मजोशी से स्वागत किया।एयरपोर्ट पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं के साथ दोनों सह-प्रभारियों का अभिनंदन किया। इस दौरान संगठनात्मक विषयों को लेकर संक्षिप्त चर्चा भी हुई, जिसमें आगामी कार्यक्रमों और संगठन को मजबूत करने की रणनीतियों पर विचार-विमर्श किया गया। सह-प्रभारियों के आगमन से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का माहौल देखने को मिला।
परवादून कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने सह-प्रभारियों के स्वागत के दौरान कहा कि उनके मार्गदर्शन में उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस संगठन को नई दिशा और मजबूती मिली है। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता पूरी एकजुटता के साथ जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर संघर्षरत रहेंगे तथा आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त किया जाएगा।
मोहित उनियाल ने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी उत्तराखंड की जनता के अधिकारों, समग्र विकास और सामाजिक न्याय के लिए लगातार आवाज उठाती रही है और भविष्य में भी जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए संघर्ष जारी रखेगी।इस अवसर पर परवादून कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल के साथ-साथ पूर्व जिलाध्यक्ष अश्विनी बहुगुणा, डोईवाला ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, रानीपोखरी मंडल अध्यक्ष मोहित कपूर्वान, नथनपुर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुनील थपलियाल, अरुण पाल, रायपुर ज्येष्ठ प्रमुख संजय सिंधवाल, जिला महासचिव शार्दूल नेगी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
