ट्रक ड्राइवर्स की आंखों की सुरक्षा के लिए आगे आया निर्मल आई इंस्टीट्यूट, निःशुल्क जांच व चश्मा वितरण
आंखों की जांच से बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, एस एम आर कॉलेज में दो दिवसीय शिविर
निर्मल आई इंस्टीट्यूट की ओर से एस एम आर कॉलेज परिसर में द्विदिवसीय निःशुल्क आंखों की जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विशेष रूप से ट्रक ड्राइवर्स की आंखों की जांच की गई तथा जरूरतमंद ड्राइवरों को निःशुल्क चश्मे वितरित किए गए।
इस अवसर पर जन संपर्क अधिकारी वसीम खान ने बताया कि यह शिविर खासतौर पर ट्रक चालकों के लिए आयोजित किया गया है, क्योंकि लंबी दूरी तक वाहन चलाने के कारण उनकी आंखों पर अधिक प्रभाव पड़ता है।
ऑप्टोमेट्रिस्ट सिंधु नागर ने जानकारी दी कि शिविर के दौरान करीब 30 ट्रक ड्राइवर्स की आंखों की जांच की गई और उन्हें निःशुल्क चश्मे भी प्रदान किए गए। साथ ही ड्राइवरों को स्वास्थ्य संबंधी जरूरी सलाह दी गई, जिसमें पूरी नींद लेने, लंबे सफर के दौरान हर एक घंटे की ड्राइव के बाद कम से कम 5 मिनट का विश्राम करने की सलाह शामिल रही।
कॉलेज के प्रिंसिपल अजय प्रकाश ने निर्मल आई इंस्टीट्यूट के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि यह एक अत्यंत सराहनीय पहल है, जिससे सड़क दुर्घटनाओं को कम करने में मदद मिल सकती है।
इस मौके पर ऑप्टोमेट्रिस्ट आरुषि, वसीम खान (PRO), दीपक, निशांत, अजय प्रकाश, मानसी, तमन्ना सहित कई लोग उपस्थित रहे।
