ऋषिकेश में 20 से 25 जनवरी तक हृषीकेश बसंतोत्सव 2026 का भव्य आयोजन, 25 जनवरी को मैथिली ठाकुर की भक्ति प्रस्तुति रहेगी मुख्य आकर्षण

खबर शेयर करें -

ऋषिकेश: हृषीकेश के ऐतिहासिक झंडा चौक स्थित श्री भरत मंदिर पब्लिक स्कूल के प्रांगण में हृषीकेश बसंतोत्सव 2026 का भव्य आयोजन 20 से 25 जनवरी तक किया जाएगा। छह दिवसीय इस महोत्सव में खेल, संस्कृति, सामाजिक सेवा और धार्मिक गतिविधियों की विविध श्रृंखला श्रद्धालुओं व नगरवासियों के लिए आकर्षण का केंद्र रहेगी।

भरत मंदिर के महंत वत्सल शर्मा ने बताया कि बसंतोत्सव के दौरान पारंपरिक आयोजनों के साथ-साथ युवाओं और विद्यार्थियों की प्रतिभा को मंच प्रदान किया जाएगा। आयोजन की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। महोत्सव के अंतर्गत ऋषिकेश से साइकिल दौड़ का शुभारंभ होगा। प्रातः 10:00 बजे: श्री भरत मंदिर पब्लिक स्कूल, झंडा चौक में विद्यालयी छात्र-छात्राओं के सांस्कृतिक कार्यक्रम।

प्रातः 11:00 बजे: 7/11 बैडमिंटन क्लब, 72 सीडी हरिद्वार रोड में बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारंभ।

दोपहर 1:00 बजे: श्री भगतराम प्लाट, पुरानी चुंगी हरिद्वार रोड में दंगल प्रतियोगिता की शुरुआत।

सांय 6:00 बजे: श्री भरत मंदिर पब्लिक स्कूल में पंचतत्व बैंड की प्रस्तुति।

22 जनवरी: रक्तदान शिविर व प्रतियोगिताओं के फाइनल

प्रातः 9:30 से दोपहर 3:00 बजे तक: श्री भरत मंदिर, झंडा चौक में रक्तदान शिविर।

11:00 बजे: छात्र-छात्राओं की कला प्रतियोगिता।

सांय 5:00 बजे: दंगल प्रतियोगिता का फाइनल।

रात 8:00 बजे: बैडमिंटन प्रतियोगिता का फाइनल।

सांय 6:00 बजे से: म्यूजिक परिंदे द्वारा नृत्य व गीतों की प्रस्तुति।

25 जनवरी: समापन दिवस पर विशेष आकर्षणसमापन दिवस 25 जनवरी को

प्रातः 11:00 बजे: मटकी फोड़ प्रतियोगिता।

अपराह्न 2:00 बजे: रास्ता काशी प्रतियोगिता।

सांय 7:00 बजे से: भारतीय गायक और राजनीतिज्ञ सुश्री मैथिली ठाकुर ,भाजपा विधायक, बिहार अपनी मधुर वाणी से भक्ति प्रस्तुतियां देंगी, जो बसंतोत्सव का मुख्य आकर्षण होगा।

आयोजकों के अनुसार, यह महोत्सव ऋषिकेश की सांस्कृतिक विरासत को सहेजने के साथ-साथ सामाजिक सहभागिता और युवा प्रतिभाओं के प्रोत्साहन का सशक्त मंच बनेगा।

Ad