रोडवेज यूनियन ने अशोक वर्मा का किया अभिनंदन

खबर शेयर करें -

देहरादून : उत्तराखंड रोडवेज इंप्लाइज यूनियन (रजि.) के पदाधिकारियों ने नवनियुक्त उत्तराखंड पिछड़ा वर्ग कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष अशोक वर्मा से उनके कैंप कार्यालय में शिष्टाचार भेंट कर उन्हें बधाई दी। इस दौरान यूनियन प्रतिनिधिमंडल ने रोडवेज कर्मचारियों से जुड़ी विभिन्न समस्याएं भी विस्तार से उनके समक्ष रखीं और समाधान की मांग की।

अशोक वर्मा ने यूनियन की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए आश्वासन दिया कि वे शीघ्र ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा से इस संबंध में वार्ता कर कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार कर्मचारियों के हितों के प्रति प्रतिबद्ध है और उनकी जायज मांगों पर सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा। साथ ही, यूनियन पदाधिकारियों के साथ भी जल्द बैठक कर संवाद स्थापित करने की बात कही।

इस अवसर पर राज्य कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष सूर्य प्रकाश रणाकोटी, यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष मुकेश कुमार, प्रदेश महामंत्री रवि नंदन कुमार, बलेश कुमार, हरि सिंह सहित कई अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक के दौरान कर्मचारियों की समस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर सकारात्मक माहौल देखने को मिला।

Ad