ऋषिकेश में स्व. भुवन चंद्र खंडूरी को दी गई श्रद्धांजलि, डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने जताया गहरा शोक

खबर शेयर करें -

ऋषिकेश। Prem Chand Aggarwal ने अपने ऋषिकेश स्थित कैंप कार्यालय में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री Bhuvan Chandra Khanduri के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। इस दौरान डॉ. अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं के साथ स्व. खंडूरी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

डॉ. अग्रवाल ने कहा कि स्व. खंडूरी ने सैन्य पृष्ठभूमि से लेकर सांसद और मुख्यमंत्री पद तक रहते हुए प्रदेश की सेवा में अतुलनीय योगदान दिया। उन्होंने उन्हें ईमानदार, कर्मठ और सिद्धांतवादी जननेता बताते हुए कहा कि उनका पूरा जीवन जनसेवा को समर्पित रहा।

उन्होंने कहा कि खंडूरी जी के साथ उनके केवल राजनीतिक ही नहीं बल्कि पारिवारिक संबंध भी रहे हैं, जिससे उनके व्यक्तित्व और कार्यशैली को करीब से समझने का अवसर मिला। डॉ. अग्रवाल ने कहा कि उनका निधन राज्य और पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति है।

इस अवसर पर सुरेंद्र सिंह, पिंकी धस्माना, राहुल कश्यप, अमित कुमार, कुसुम रावत, रजनीश कुमार, कोमल रानी, किरण त्यागी, हेमलता चौहान, गीता मित्तल, विजय नौटियाल, विनीता बिष्ट और अनिल कुमार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Ad