कैंप कार्यालय में जनता की समस्याएं सुनकर विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने दिए समाधान के निर्देश

खबर शेयर करें -

ऋषिकेश। Premchand Aggarwal ने अपने ऋषिकेश स्थित कैंप कार्यालय में क्षेत्रीय जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुना। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता कर समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए आवश्यक निर्देश दिए।

डॉ. अग्रवाल ने कहा कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान उनकी प्राथमिकता है और इसके लिए वह लगातार प्रयासरत हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसमस्याओं के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और आमजन को राहत पहुंचाने के लिए तत्परता से कार्य किया जाए।

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य Divya Belwal, क्षेत्र पंचायत सदस्य Laxmi Jugalan, रायवाला ग्राम प्रधान Sagar Giri, जोगीवाला माफी ग्राम प्रधान Shailendra Rangad, धर्मेंद्र ग्वाड़ी, शिवानी गोस्वामी, मोहित शर्मा, सुनील जुगलान सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Ad