हल्द्वानी: जज फार्म में महिला ने लगाई फांसी
हल्द्वानी : हल्द्वानी से एक दर्दनाक खबर सामने आई है, जहां जज फार्म क्षेत्र में 44 वर्षीय महिला विमला सती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से इलाके में शोक और सनसनी का माहौल बन गया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, विमला सती अपने घर में अकेली थीं। इसी दौरान उन्होंने यह खौफनाक कदम उठा लिया। घटना का पता उस समय चला जब उनके बेटे ने मां को कमरे में फंदे से लटका हुआ देखा। यह दृश्य देखकर वह घबरा गया और तुरंत पड़ोसियों को इसकी सूचना दी।
सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार, आत्महत्या के पीछे के कारणों की जांच की जा रही है। परिवार और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है ताकि घटना के पीछे की असली वजह सामने आ सके।इस घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।
