श्री सत्य साईं संजीवनी मातृ एवं शिशु अस्पताल में लोगों को स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक
रायवाला स्थित श्री सत्य साईं संजीवनी मातृ एवं शिशु अस्पताल में विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस दौरान अस्पताल के डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों ने लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, संतुलित आहार लेने और नियमित स्वास्थ्य जांच के महत्व के बारे में जानकारी दी।
कार्यक्रम में इस वर्ष की थीम “स्वास्थ्य के लिए एकजुट हों, विज्ञान के साथ खड़े रहें” पर भी जोर दिया गया और लोगों को वैज्ञानिक सोच अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
अस्पताल की मुख्य चिकित्सक डॉ. प्रणति दास ने कहा कि आज के समय में जागरूकता ही सबसे बड़ी सुरक्षा है। उन्होंने विशेष रूप से मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता बताई और कहा कि एक स्वस्थ मां ही एक स्वस्थ समाज की नींव रखती है।कार्यक्रम के अंत में लोगों से अपील की गई कि वे अपने स्वास्थ्य को प्राथमिकता दें, नियमित जांच कराएं और किसी भी समस्या को नजरअंदाज न करें।
