खबर शेयर करें -

देहरादून : उत्तराखंड सरकार ने राज्य के वीर शहीदों की स्मृति को संजोने और आने वाली पीढ़ियों को उनके बलिदान से प्रेरित करने के उद्देश्य से विभिन्न जिलों में छह भव्य शहीद द्वारों और स्मारकों के निर्माण को स्वीकृति प्रदान कर दी है। इस महत्वाकांक्षी योजना के लिए सरकार द्वारा बजट भी जारी कर दिया गया है, जिससे निर्माण कार्य जल्द शुरू किया जा सके।

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए हैं कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की देरी न हो और सभी परियोजनाएं तय समयसीमा के भीतर पूरी की जाएं। उन्होंने कहा कि शहीदों का सम्मान और उनके परिजनों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करना राज्य सरकार की प्राथमिकता है।मंत्री ने यह भी कहा कि इन शहीद द्वारों और स्मारकों के निर्माण से न केवल शहीदों की वीरगाथाओं को जीवंत रखा जाएगा, बल्कि यह स्थल युवाओं में देशभक्ति की भावना को भी मजबूत करेंगे। उन्होंने अधिकारियों को गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने और कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए।

सरकार का मानना है कि इन स्मारकों के बनने से स्थानीय स्तर पर पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा और लोग शहीदों के योगदान के प्रति और अधिक जागरूक होंगे।

Ad